रोजाना24, चम्बा 2 जून : प्रधानाचार्य राजकीय सहस्त्राब्दी बहुतकनीकी संस्थान चंबा ने बताया कि राजकीय सहस्त्राब्दी बहुतकनीकी संस्थान चंबा द्वारा वेबीनार का आयोजन किया गया इस वेबीनार के माध्यम से प्राध्यापकों और अंतिम वर्ष के छात्रों को “डिजिटल स्क्रीन और आंखें तथा इसके दुष्प्रभाव” विषय पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया | इस वेबीनार में डॉक्टर संदीप महाजन एमबीबीएस, एमएस निदेशक, एस एम आई हॉस्पिटल कांगड़ा ने बतौर रिसोर्स पर्सन भाग लिया | उन्होंने छात्रों को आंखों पर अधिक समय तक डिजिटल स्क्रीन से पड़ने वाले प्रभावों से अवगत कराया | इस दौरान उन्होंने डिजिटल स्क्रीन पर काम करते हुए आंखों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से बचने के लिए वह आंखों को सुदृढ़ और सुखदायक बनाने के लिए कई आंखों के व्यायामों का भी सुझाव दिया | इसके अलावा उन्होंने उन सावधानियों पर भी जोर दिया जो छात्रों को लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करते समय लेनी चाहिए | इस वेबीनार में पुनीत महाजन प्राचार्य तथा प्राध्यापकों सहित 90 छात्रों ने भाग लिया
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
