रोजाना24, ऊना, 9 अप्रैल : कोरोना महामारी के दृष्टिगत शैक्षणिक सत्र 2020-21 हेतु व्यवसायिक एवं तकनीकी पाठक्रमों के दाखिलों में देरी के चलते प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना की तिथि को बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपनिदेशक, जिला सैनिक कल्याण मेजर रघवीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री छात्रवृति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि केंद्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा हर वर्ष 5500 आवेदनों को मंजूरी दी जाती है और अभी तक 3350 आवेदन प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि जिला ऊना के पूर्व सैनिकों के आश्रितों से 2019-20 में 15 आवेदन प्राप्त हुए थे और सभी को छात्रवृति लग चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक 5 छात्रों के आवेदन प्राप्त हो चुके है। उन्होंने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं व उनके आश्रितों से आहवान किया है कि पात्र प्रार्थी समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित कर लें ताकि इस छात्रवृति का लाभ लिया जा सकें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते है।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

