रोजाना 24, ऊना, 8 अप्रैल : पिछले कुछ समय में देश के कई राज्यों में कोविड-19 के अलग-अलग स्ट्रेन का पता चला है तथा देश के अत्याधिक कोरोना संक्रमण प्रभावित राज्यों से उद्योगों, ईंट भट्टों, खेतीबाड़ी और विभिन्न औद्योगिक कार्यों के लिए, फसल कटाई और अन्य विकासात्मक कार्यों से जुड़े श्रमिक जिला में आ रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने जिला के नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत इन प्रवासी मजदूरों के लिए एसओपी जारी की है।इस संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रवासी मजदूरों को एसओपी के अनुसार श्रमिक के लिए आबादी से दूर ठहरने की व्यवस्था, हर समय मास्क पहनना, काम करने की जगह की नियमित सेनिटाइजेशन, हेल्थ चैकअप, कोरोना लक्षणों का पता लगाना और शीघ्र जांच करवाना जरूरी होगा। इसकी जिम्मेवारी संबंधित ठेकेदार, व्यक्ति जो कार्य करवा रहा है अथवा औद्योगिक संस्थान के प्रबन्धन की होगी।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

