रोजाना24, चम्बा, 31 मार्च : चम्बा जिला में गैर एक गैर सरकारी संस्था द्वारा दिशा वर्कर वॉलिंटियर के साक्षात्कार को लेकर पंचायती राज प्रतिनिधियों द्वारा प्रशासन से की गई शिकायत के बाद जिला के उपायुक्त डीसी राणा ने आज यहां कहा कि लोग इस तरह के साक्षात्कार या भर्ती के प्रति पूरी तरह से सचेत रहें। जब तक संबंधित विभाग इस तरह के साक्षात्कार या भर्ती की पुष्टि नहीं करता है वे किसी भी तरह का जोखिम ना उठाएं। उन्होंने लोगों का आह्वान भी किया कि वे इस तरह की किसी भी गतिविधि की जानकारी प्रशासन और सबंधित विभाग के ध्यान में अवश्य लाएं।
यदि कोई असामाजिक तत्व किसी को झांसे में रख रहा है तो उसके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई जाए।
स्वास्थ्य विभाग ने भी स्पष्ट किया है कि इस तरह के साक्षात्कार की कोई भी आधिकारिक जानकारी विभागीय स्तर पर नहीं है।
गौरतलब है कि कुछ पंचायती राज प्रतिनिधियों ने प्रशासन के समक्ष यह शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके क्षेत्र में महिलाएं उन्हें इस तरह के साक्षात्कार में शामिल होने की बात कर रही हैं जबकि उन्हें इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जब इस संबंध में साक्षात्कार लेने वाली गैर सरकारी संस्था से संपर्क किया गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

