रोजाना24, ऊना 10 मार्च : महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को कोविड गाइलाइन्स का पालन करना होगा, ताकि इस महामारी से बचा जा सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी शिवभक्त कोरोना वायरस से बचाव का धर्म भी निभाएं। उन्होंने कहा कि बनौड़े महादेव मंदिर व महादेव मंदिर कोटला कलां में शिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ रहती है, लेकिन कोरोना वायरस से बचने के लिए श्रद्धालु मास्क लगाकर आएं तथा सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें. डॉ. निधि पटेल ने कहा कि मंदिर प्रबंधकों को भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि महाशिवरात्रि पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा अर्चना कराई जाएगी। मास्क पहनकर आने वाले श्रद्धालु को ही मंदिर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति मिले और उन्हें उचित दूरी पर खड़े होकर ही मंदिर में प्रवेश दिया जाए।एसडीएम ने कहा कि जब तक सभी की वैक्सिनेशन नहीं हो जाती और खतरा टल नहीं जाता, तब तक सभी को कोविड नियमों की कड़ाई से अनुपालना करनी चाहिए। एसडीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए बेहद जरुरी है कि सभी मास्क का प्रयोग करें, निर्धारित सामाजिक दूरी सुनिश्चित करें और हाथों की स्वच्छता सहित अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जुकाम, बुखार, खांसी व फ्लू जैसे लक्षण होने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क कर उपचार करवांए तथा अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
