रोजाना24,चम्बा 28 फरवरी : राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चम्बा कैंपस में 1 मार्च को वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड (औरो स्पिनिंग मिल्स) बद्दी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है l केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष तौर पर आयोजित यह कैंपस इंटरव्यू ”वर्धमान कंपनी ” के एच० आर मैनेजर हरीश राणा और उनकी टीम द्वारा लिया जायेगा l इसमें ड्रेस मेकिंग, सेविंग टेक्नोलॉजी , एम्ब्रॉयडरी और फैशन टेक्नोलॉजी ट्रेड की आई० टी० आई पास युवतियां भाग ले सकती है l मशीन ऑपरेटर के करीब 30 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे इसके अतरिक्त आई० टी० आई के अलावा केवल दसवीं पास लड़कियां / महिलाएं भी 20 पदों के लिए इंटरव्यू में शामिल हो सकती है l संस्थान के प्रधानाचार्य विपन शर्मा ने बताया कि वर्धमान कंपनी द्वारा लिए जा रहे इस इंटरव्यू में अधिक से अधिक युवतियां अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र , आधार कार्ड , फोटो के साथ संस्थान में 10 :30 बजे पहुँच कर रोजगार प्राप्त करने के लिए प्लेसमेंट इंटरव्यू में शामिल हो सकती हैं l कंपनी द्वारा 9000 रूपये मासिक वेतन के साथ महिला सुरक्षा गॉर्ड युक्त हॉस्टल व सब्सिडायज्ड मेस की सुविधा दी जाएगी l यह नियुक्तियां सीधी कंपनी के रोल में होंगी और पांच महीने के उपरांत 10280 रूपए कुल वेतन देय होगा l और कम्पनी के नियमानुसार हर वर्ष कार्य कुशलता के आधार पर वार्षिक वेतन वृद्धि दी जाएगी l प्रधानाचार्य ने कहा कि वर्धमान कंपनी बद्दी हि० प्र० में रोजगार की इच्छुक चम्बा जिला व प्रदेश के अन्य भागों की युवतियां महिला आई० टी० आई चम्बा के कैंपस में पहुँच कर इंटरव्यू में भाग ले सकती हैं l
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
