रोजाना24,ऊना 23 दिसम्बरः खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जून 2020 से लेकर नवंबर 2020 तक कुल 1464 निरीक्षण किए तथा अनियमितताओं पर 1.91 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया गया। यह जानकारी आज अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।एडीसी ने बताया कि 84 मामलों में विभाग ने उल्लंघनाकर्ताओं को चेतावनी दी है तथा 47 मामलों में कार्रवाई की गई। उचित मूल्य की दुकानों को भी लगभग 48 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त 17 दुकानदारों का पॉलीथीन प्रयोग करने पर 9500 रुपए जुर्माना वसूला गिया। साथ ही बीपीएल राशन कार्ड धारक आयकर दाताओं से पीडीएस के राशन की रिकवरी के रूप में 1.16 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। बैठक में डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि जून 2020 से नवंबर 2020 तक थोक भंडारों, उचित मूल्यों की दुकानों से कुल 72 नमूने लिए गए तथा जांच के लिए भेजा गया। इनमें से 15 की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। इसके बाद एडीसी ने जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग विजय सिंह हमलाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएम सतनाम सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

