रोजाना24,चम्बा : जिला के विभिन्न शिल्पकारों के हुनर को निखारने के मकसद से जिला प्रशासन द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। इसका मकसद जिले में शिल्पकारों की पहचान करने के बाद उनके लिए मास्टर ट्रेनर के जरिए प्रशिक्षण की व्यवस्था तैयार करना है। उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण डीसी राणा ने बताया कि शिल्पकारों के प्रशिक्षण की व्यवस्था चंबयाल प्रोजेक्ट के तहत की जा रही है ताकि चंबा जिला में मौजूद विभिन्न तरह के हस्तशिल्प से जुड़े लोगों के हुनर को वर्तमान परिप्रेक्ष्य के मद्देनजर पहचान दी जा सके। उन्होंने कहा कि चंबा जिला में विभिन्न तरह के पारम्परिक शिल्पों की समृद्ध विरासत रही है। शिल्पकारों की पहचान के लिए 30 नवंबर तक आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं। यह आवेदन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के अलावा संबंधित विकास खंड कार्यालयों में भी दिए जा सकते हैं। आवेदक चाहे तो ई मेलdrdachambyal@gmail.com के माध्यम से भी अपना आवेदन भेज सकता है। आवेदनों की छंटनी के बाद आवेदक का साक्षात्कार भी होगा। अधिक जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर 01899-222516 पर भी संपर्क किया जा सकता है।उपायुक्त ने शिल्पकारों का आह्वान करते हुए कहा कि वे चंबयाल प्रोजेक्ट के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करके अपनी कला को निखारने का मौका हासिल करें।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
