रोजाना24,चम्बाः राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की समीक्षा के लिए उपायुक्त विवेक भाटिया 6 अगस्त को दोपहर 3 बजे बैठक करेंगे। बैठक के दौरान उपायुक्त मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत वर्ष 2019 और 2020 के दौरान स्वीकृत मामलों के अलावा लंबित मामलों का ब्यौरा भी लेंगे ताकि यह पता चल सके कि यह मामले किस स्तर पर लंबित हैं और इनके लंबित रहने के कारण क्या हैं।बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र के अलावा अग्रणी जिला प्रबंधक (बैंक) भी शामिल होंगे। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना स्वरोजगार और स्वावलंबन के लक्ष्य पर आधारित है। उद्योग विभाग और जिला में संचालित बैंक इस योजना के अपेक्षित लाभ को समूचे जिले में पहुंचाने को लेकर प्रभावी कार्य योजना के तहत कदम उठाएं ताकि अधिकाधिक लोग विशेषकर युवा वर्ग मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के साथ जुड़कर स्वावलंबी बन सके और जिले का आर्थिक विकास भी सुनिश्चित हो।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
