रोजाना24,चम्बा ः जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल चंबा में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 7 नवंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्राचार्य देवेश नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए पूर्व निर्धारित तिथि को कोविड-19 वायरस के संक्रमण फैलाव के एहतियातन स्थगित किया गया था। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा निर्देशित नियमों तथा निर्देशों की अनुपालना करते हुए, सामाजिक दूरी के साथ यह परीक्षा अब 7 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि खंड तीसा और सलूणी मे पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है।खंड तीसा के तहत अब परीक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय तीसा जबकि खंड सलूणी के तहत परीक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय सलूणी निर्धारित किया गया है। जिले के अन्य समस्त खंडों में परीक्षा केंद्र यथावत रहेंगे। अतः जिन परीक्षार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है उनकी परीक्षा 7 नवंबर 2020 (शनिवार) को प्रवेश पत्र पर दर्शाए गए केंद्र पर होगी।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
