रोजाना24,ऊना : प्राथमिक शिक्षा विभाग में टीजीटी अध्यापकों के पदों को भरने के लिए काउंसलिंग की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि टीजीटी आर्टस के पदों के लिए काउंसलिंग 5 अक्तूबर को जबकि टीजीटी मैडिकल व नॉन मैडिकल के लिए 6 अक्तूबर को काउंसलिंग होगी। उन्होंने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए तीनों संकायों हेतु काउंसलिंग 7 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यार्थी बीए/बीएससी मैडिकल/बीएससी नॉन-मैडिकल तथा बीएड उतीर्ण होने के साथ-साथ टेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक के कार्यालय दूरभाष नंबर 223586 पर संपर्क किया जा सकता है।अनीता गौतम ने बताया कि टीजीटी आर्टस की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सामान्य श्रेणी में अनारक्षित वर्ग में 2000 बैच, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित वर्ग में 2006 बैच, भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित श्रेणी में 2003, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी में अनारक्षित वर्ग में 2003 बैच, ओबीसी श्रेणी के अनारक्षित वर्ग में 2003 बैच, ओबीसी बीपीएल में 2004 बैच, ओबीसी स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित वर्ग में अपटूडेट बैच, एससी अनारक्षित वर्ग में 2003 बैच, एससी बीपीएल वर्ग में 2004 बैच, एससी स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित वर्ग में अपटूडेट, एससी भूतपूर्व सैनिक के आश्रित वर्ग में 2006 बैच, एसटी अनारक्षित वर्ग में 2004 बैच, एसटी बीपीएल वर्ग में 2006 बैच, एसटी भूतपूर्व सैनिक के आश्रित वर्ग में 2011 बैच के अभ्यार्थी पात्र होंगे।उन्होंने बताया कि टीजीटी नॉन मैडिकल की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सामान्य श्रेणी में अनारक्षित वर्ग में 1999 बैच, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित वर्ग में 2006 बैच, भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित श्रेणी में 2004, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी में अनारक्षित वर्ग में 2003 बैच, ओबीसी श्रेणी के अनारक्षित वर्ग में 2006 बैच, ओबीसी बीपीएल में 2009 बैच, ओबीसी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित वर्ग में 2006 बैच, एससी अनारक्षित वर्ग में 2006 बैच, एससी बीपीएल वर्ग में 2009 बैच, एससी स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित वर्ग में अपटूडेट, एससी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित वर्ग में 2018 बैच, एसटी अनारक्षित वर्ग में 2007 बैच, एसटी बीपीएल वर्ग में अपटूडेट बैच, एसटी भूतपूर्व सैनिक के आश्रित वर्ग में 2019 बैच के अभ्यार्थी पात्र होंगे।उन्होंने बताया कि टीजीटी मैडिकल की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सामान्य श्रेणी में अनारक्षित वर्ग में 2001 बैच, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित वर्ग में अपटूडेट बैच, भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित श्रेणी में 2009, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी में अनारक्षित वर्ग में 2006 बैच, ओबीसी श्रेणी के अनारक्षित वर्ग में 2006 बैच, ओबीसी बीपीएल में 2010 बैच, एससी अनारक्षित वर्ग में 2006 बैच, एससी बीपीएल वर्ग में 2010 बैच, एससी स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित वर्ग में अपटूडेट, एससी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित वर्ग में 2017 बैच, एसटी अनारक्षित वर्ग में 2005 बैच, एसटी बीपीएल वर्ग में 2010 बैच, एसटी भूतपूर्व सैनिक के आश्रित वर्ग में 2019 बैच के अभ्यार्थी पात्र होंगे।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
