रोजाना24,ऊना ः अब जिला ऊना में बिना लक्षण वाले कोविड मरीजों को 10 बाद डिस्चार्च करने के लिए फोलो-अप सैंपल की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। यह जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि नई गाइडलाइन्स के मुताबिक कोविड केयर सेंटर में रह रहे बिना लक्षण वाले यानी एसिंप्टोमैटिक मरीजों को 10 दिन कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, लेकिन उन्हें 7 दिन होम क्वारंटीन में ही रहना होगा। ऐसे मरीज को डिस्चार्ज करने से पूर्व कोविड टेस्ट परीक्षण की आवश्यकता नहीं होगी। डिस्चार्ज होने के बाद अगर मरीजों को बुखार या फिर कोई दूसरे लक्षण आते हैं तो वह स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करेंगे।डॉ. रमण ने कहा कि थोड़े गंभीर लक्षण वाले मरीजों को डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में ऑक्सीजन बेड्स पर रखा जाएगा। उनके तापमान तथा ऑक्सीजन सैचुरेशन की निगरानी की जाएगी। अगर बुखार तीन दिन में उतर जाता है और मरीज का अगले चार दिन तक सैचुरेशन लेवल 95 प्रतिशत से ज्यादा रहता है, तो मरीज को 10 दिन के बाद छोड़ा जा सकता है। मगर बुखार, सांस लेने में दिक्कत और ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होनी चाहिए। ऐसे मरीजों को डिस्चार्ज से पहले टेस्टिंग से नहीं गुजरना होगा।गंभीर मरीजों के लिए नई गाइडलाइंस सीएमओ ने कहा कि ऐसे कोविड मरीज जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, उन्हें लक्षण जाने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाएगा। लगातार तीन दिन तक ऑक्सीजन सैचुरेशन मेंटेन रखने वाले मरीज ही डिस्चार्ज होंगे। इसके अलावा एचआईवी मरीज और अन्य गंभीर बीमारियों वाले मरीजों को आरटी-पीसीआर टेस्ट में नेगेटिव आने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाएगा।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

