रोजाना24,चम्बाः बेरोजगार युवाओं के लिए एक और अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का दायरा बढ़ाते हुए अब और गतिविधियों को भी शामिल किया है और इसकी बाकायदा अधिसूचना जारी हो चुकी है। उपायुक्त विवेक भाटिया ने आज बताया कि अधिसूचना के अनुसार अब इस योजना में ई रिक्शा, थ्री व्हीलर जैसे स्वरोजगार के व्यवसाय भी जुड़ चुके हैं । इतना ही नहीं 10 लाख रूपये की कीमत तक के छोटे कमर्शियल वाहन महिंद्रा पिकअप, टाटा छोटा हाथी इत्यादि के अलावा मोबाइल फूड वैन भी शामिल की गई है। उपायुक्त ने कहा कि इन गतिविधियों के शामिल होने से बेरोजगार युवाओं के सामने स्वरोजगार के अब और विकल्प पैदा हो गए हैं । विषेषकर छोटे कमर्शियल वाहनों के शामिल होने पर किसानें को भी अपने विभिन्न उत्पादों को बाजार तक ले जाने में मदद मिलेगी। छोटी सड़कों से जुड़े दूरदराज के इलाकों तक भवन निर्माण सामग्री को पहुंचाना भी अब और आसान हो जाएगा। इसी तरह ई रिक्शा और मोबाइल फूड वैन जैसी गतिविधियों से विशेषकर शहरी बेरोजगारों को बहुत बड़ा फायदा होगा । योजना के तहत न केवल 25 से लेकर 35 प्रतिशत तक सब्सिडी बल्कि 3 वर्ष तक 5 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दर में भी छूट मिलेगी। राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए विधवा उद्यमियों के लिए सब्सिडी की राशि 35 प्रतिशत की है ताकि वे भी स्वावलंबी बनकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकें। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का ऑनलाइन पोर्टल भी शुरु हो चुका है । बर्ष 2020-21 के अन्तर्गत अब तक 39 मामले जिला स्तरीय कमेटी से स्वीकृत होने के बाद विभिन्न बैंको को स्वीकृति के लिए भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 26 मामले विभिन्न बैंकों द्वारा स्वीकृत भी किये जा चुके हैं। इन उद्यमों में 4 करोड़ का निवेश किया जा चुका है उपायुक्त ने कहा कि उद्यमियों को 1 करोड़ 5 लाख रूपए की सब्सिडी दी जा चुकी है उपायुक्त ने जिला के युवाओं का आह्वान करते हुए यह भी बताया कि जिला उद्योग केन्द्र में इन तमाम स्कीमों की जानकारी फोन के जरिए हासिल करने के लिए महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र चम्बा में स्थापित टोल फ्री नम्बर 18001808011 का उपयोग करें उन्हें घर बैठकर ही जानकारी और मार्गदर्शन मिलेगा। कोई भी व्यक्ति सुबह 10 से 5 बजे तक किसी भी कार्य दिवस को स्कीमों से जुड़ी जानकारी ले सकता है।———-
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
