रोजाना24, चम्बा , 29 मार्च : उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा भूकंप त्रासदी पर जिला प्रशासन द्वारा 4 अप्रैल को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में एनडीआरएफ की टीम के सहयोग के साथ आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल 1905 के विनाशकारी कांगड़ा भूकंप की त्रासदी पर जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी भूकंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन 4 अप्रैल को सुबह 11 बजे किया जाएगा ।उन्होंने यह भी बताया कि इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी मिलेनियम गेट से शुरू होकर परिधि गृह -कैफे रोड़- अस्पताल रोड़ से ईरावती चौंक तक होगी।डीसी राणा ने बताया कि 5 और 6 अप्रैल को स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिभावान युवाओं के लिए यूथ हॉस्टल डलहौजी में आपदा प्रबंधन क्षमता विकास कार्यक्रम पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
