रोजाना24,चम्बाः चंबा जिला के सभी विकास खंडों में पंचायत स्तर पर केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभार्थियों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा शिमला से इस संबंध में की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लेने के बाद उपायुक्त विवेक भाटिया ने परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 5 दिनों में इस कार्य को पूरा किए जाने की दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उपायुक्त ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध तरीके से अंजाम देने के लिए उपमंडल स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में भी विभागों के साथ समन्वय के लिए बैठक आयोजित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि वे स्वयं 4 अगस्त को जिले के सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारियों और योजनाओं के कार्यान्वयन से जुड़े विभागों के जिलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक भी करेंगे। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य तौर पर इस डाटाबेस में आयुष्मान भारत, गृहिणी सुविधा योजना, हिम केयर योजना, आवास योजनाओं, पेंशन योजनाओं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जनधन योजना, मुख्यमंत्री राहत कोष, कृषि, बागवानी और जल शक्ति विभागों की योजनाओं और स्कीमों के लाभार्थियों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। उपायुक्त ने डाटाबेस तैयार करने के इस कार्य की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर एक टास्क फोर्स गठित करने के लिए भी कहा ताकि प्रत्येक दिन प्रगति की समीक्षा होती रहे। उपायुक्त ने कहा कि जिला में बनाए जाने वाले इस मैकेनिज्म से ना केवल पंचायत स्तर पर लाभार्थियों का अपडेटेड ब्यौरा उपलब्ध रहेगा बल्कि यह जानकारी भी रहेगी कि उस पंचायत में किस योजना के कौन-कौन लाभार्थी हैं। यह व्यवस्था उन लाभार्थियों के साथ संवाद कायम करने के अलावा उनका मार्गदर्शन करने में भी कारगर साबित होगी। लाभार्थियों के साथ किसी भी समय मुख्यमंत्री से लेकर स्थानीय विधायक और जिला प्रशासन द्वारा ऑनलाइन संवाद किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कॉविड- 19 के इस दौर में यह मैकेनिज्म पूरी तरह से उपयोगी साबित होगा।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

