रोजाना24,ऊना : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज गौ संचालकों को 500 रुपए प्रति गाय प्रदान करने की योजना का शुभारंभ शिमला से किया तथा विभिन्न जिलों में कार्य कर रहे गौ संचालकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर भी मुख्यमंत्री के साथ रहे।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला ऊना से गौ सेवा आयोग के सदस्य कृष्णपाल शर्मा, गुरदयाल सिंह, जिला ऊना भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, बीएस राणा, उपायुक्त ऊना संदीप कुमार, एडीसी अरिंदम चौधरी, उप-निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन सहित विभाग के अन्य अधिकारी तथा गौ संचालक जुड़े। इस दौरान गौ सेवा आयोग के सदस्य कृष्णपाल शर्मा तथा सभी गौ संचालकों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का गाय की सेवा के लिए 500 रुपए आर्थिक सहयोग प्रदान करने को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान, लोगों व संस्थाओं को इन्हें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने में प्रदेश सरकार द्वारा सहायता राशि प्रदान करने की योजना मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गौ संचालकों से गौ सदनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। जिस पर गौ संचालकों ने कहा कि गाय के गोबर व गौमूत्र पर आधारित उद्योग लगने चाहिए तथा गौशाला संचालकों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाना चाहिए। इसके अलावा देसी गाय की खरीद पर किसान को मिलने वाली सब्सिडी भी बढ़ाई जानी चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को थाना खास में गोकुल ग्राम के उद्घाटन करने का निमंत्रण भी दिया गया। गोकुल ग्राम के पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
