रोजाना24,ऊना : उपायुक्त, ऊना संदीप कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कफ्र्यू प्रतिबंधों और क्वारंटाइन के संबध में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी तथा प्रवेश परीक्षाओं के चलते उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों को राज्य से बाहर अथवा राज्य के भीतर प्रवेश करने की आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों और उनकेेे अभिभावकों को क्वारंटाइन से छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि विद्यार्थी और अभिभावक प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा के लिए 72 घंटो के भीतर राज्य के बाहर जाकर पुन: राज्य में लौट आते हैं तो उन्हें क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए भी यही व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है, विद्यार्थी के एडमिट कार्ड को ही आवाजाही के लिए वैध दस्तावेज माना जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा वाले राज्य में जाने पर उन्हें हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटलों/इकाईयों मे ही ठहरने की अनुमति होगी।डीसी संदीप कुमार ने बताया कि बागवानों, कृषकों, ठेकेदारों, प्रस्तावित परियोजनाओं या उनके ठेकेदारों द्वारा बाहरी राज्यों से श्रमिकों को जिला प्रशासन की अनुमति पर ही लाया जा सकता है। बाहरी राज्यों से श्रमिको को लाए जाने पर उनको स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों के अनुसार क्वारंटाइन होना होगा। उनको क्वारंटाइन अवधि पूर्ण करने और कोरोना टेस्ट के नेगेटिव आने की स्थिति में ही साइट पर कार्य करने की अनुमति दी जाएगी।उन्होंने बताया कि बस टिकट, रेल टिकट, हवाई टिकट और कोविड ई-पास सोफ्टवेयर पर पंजीकरण के आधार पर यात्रा करने वालों को रात्रि कफ्र्यू प्रतिबंधों में छूट रहेगी।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

