रोजाना24,ऊना : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिया लाला आजाद की अदालत ने आज देवेंद्र सिंह को ड्रग्स एवं कॉस्मैटिक्स अधिनियम 1940 के तहत तीन साल के साधारण कारावास और एक लाख रूपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना ना अदा करने की स्थिति में दोषी को 6 महीने के अतिरिक्त कारावास और 20 हजार रूपए जुर्माना देना होगा। यह जानकारी जिला न्यायावादी भीष्म चंद ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि यदि दोषी 20 हजार रूपए भी अदा नहीं करता है तो इस स्थिति में एक महीना अतिरिक्त साधारण कारावास में रहना होगा।उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में सीआईडी की टीम द्वारा निरीक्षण करने पर रक्कड़ में नीले रंग के 95 कैप्सूल, डिक्लोविन प्लस की 72 गोलियां और ब्रूफन 400 की 20 गोलियां पाई गई। उन्होंने बताया कि दोषी से नीले रंग के कैप्सूल बारे पूछे जाने पर उसने बताया कि ये कैप्सूल स्पाजमो प्रोक्सिवोन प्लस के है जबकि वह इन ड्रग्स को बेचने का कोई वैध लाइसैंस निरीक्षण दल दिखाने में असफल रहा। इसी के चलते उनके विरूद्ध ड्रग्स एवं कोस्मैटिक्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
