रोजाना24,ऊनाः उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा है कि वाल्व युक्त एन-95 मास्क इस्तेमाल के लिए हानिकारक हो सकते हैं क्योंकि ये मास्क कोरोना वायरस को फैलने से नहीं रोकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग एन-95 मास्क के इस्तेमाल से बचें और जहां तक संभव हो, घर पर बने मास्क का ही प्रयोग करें।संदीप कुमार ने कहा कि वाल्व युक्त एन-95 मास्क के संबंध में सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं तथा निर्देशों में साफ तौर पर कहा गया है कि वाल्व युक्त एन-95 मास्क वायरस को मास्क के बाहर आने से नहीं रोकता है। इसलिए यह कोरोना वायरस की रोकथाम में मददगार नहीं है। लोग सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए फेस कवर का इस्तेमाल करें तथा एन- 95 के अनुचित इस्तेमाल को रोकें।डीसी ने कहा कि घर पर बने सूती कपड़े से बने मास्क को रोजाना अच्छे तरीके से धोना चाहिए। फेस कवर को उबलते पानी में पांच मिनट तक धोया जाना चाहिए तथा फिर मास्क को अच्छी तरह से सुखा कर प्रयोग करें। धुलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पानी में थोड़ा नमक डालने की सलाह दी गई है।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
