रोजाना24,चम्बा : कोविड-19 के इस दौर में जिला प्रशासन की पहल पर राज्य में पहली बार चंबा जिला में वेबिनार के माध्यम से लोगों को वित्तीय प्रज्ञता का जागरूकता पाठ पढ़ाया जाएगा। उपायुक्त विवेक भाटिया की परिकल्पना से साकार होने वाला यह वेबिनार 20 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने इसके आयोजन की रूपरेखा को लेकर बताया कि इस वित्तीय प्रज्ञता में समग्र तौर पर वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन, ऑनलाइन फ्रॉड के अलावा आत्मनिर्भर भारत और प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा स्कीमों पर भी फोकस किया जाएगा। वेबिनर का मकसद है कि आमजन में वित्तीय प्रज्ञता का समावेश करके ना केवल उन्हें जागरूक और जानकार बनाना है बल्कि उन्हें वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आर्थिक गतिविधियों की ओर भी प्रेरित करना है ताकि वे स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन सकें। सामाजिक सुरक्षा केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहती है, ऐसे में प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा स्कीमों को भी इस वेबीनार का हिस्सा बनाया गया है। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि वेबिनार 11 बजे शुरू होकर 1 बजे तक चलेगा जिसका शुभारंभ एवं परिचय सम्मेलन की अध्यक्षता राज्य सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) राम सुभग सिंह करेंगे। प्रमुख वक्ताओं में शामिल भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय समावेशन और विकास विभाग में सहायक महाप्रबंधक अवनेश्वर सिंह वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन के अलावा डिजिटल बैंकिंग व ऑनलाइन फ्रॉड जैसे विषयों पर जानकारी साझा करेंगे। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण आत्मनिर्भर भारत योजना पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर के प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी आत्मनिर्भर भारत इंद्रजीत सिंह विचार प्रस्तुत करेंगे। अग्रणी जिला प्रबंधक भूपेंद्र सिंह कालिया प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा स्कीमों पर आधारित जानकारी देंगे। जिला के सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को भी इस वेबिनार को अपेक्षा के अनुरूप सफल बनाने के लिए कहा गया है ताकि जिला के हर कोने से लोग वेबिनार के साथ जुड़कर वित्तीय प्रज्ञता का पूरा लाभ उठा सकें। वेबिनार के आयोजन में अग्रणी जिला प्रबंधक (बैंक), उद्योग विभाग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की भी सहभागिता तय की गई है।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

