रोजाना24,ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि खरुणी-चपलाह गरला सड़क जल्दी बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया जारी है। सात किलोमीटर लंबी इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में लिया गया है और इसके लिए धन का प्रावधान नाबार्ड की ओर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर लगभग 5 करोड़ खर्च होने का अनुमान है और सड़क सुविधा मिलने के बाद इलाके के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। यह बात ग्रामीण विकास मंत्री ने आज धनेत ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि धनेत ग्राम पंचायत में मनरेगा प्लानिंग तथा 14वें वित्त आयोग के अंर्तगत 45 कार्य स्वीकृत हैं जिनमें से 25 पर कार्य चल रहा है। उन्होंने रास्तों के निर्माण, चैनेलाईज़ेशन, वाटर टैंक निर्माण, पुलियों तथा तालाब के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।उन्होंने धनेत क्षेत्र के तहत आने वाले नलवाड़ी, चपलाह तथा घनेती गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि ठठहूं में दो पुल बनाए गए हैं जिससे लोगों को बढ़ी सुविधा मिली है तथा धनेत ग्राम पंचायत में 4.5 करोड़ रुपए की लागत से दो चैक डैम बनाए जाएंगे, जिनमें से एक का टैंडर लगाया जा चुका है जबकि दूसरे की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि इलाके के लिए दो महीने के भीतर एक अलग पानी की स्कीम बनकर तैयार हो जाएगी, जिसमें पानी की समस्या भी खत्म हो जाएगी।उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान सबसे पहले मनरेगा कार्यों को आंरभ करने की अनुमति प्रदान की गई। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के कार्यों में तेजी आई तथा लोगों की जेब में पैसा भी आया। उन्होंने कहा कि मनरेगा की दिहाड़ी भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और अकेले ग्रामीण विकास के माध्यम से 2.5 हजार करोड़ रूपए धनराशि आगामी समय में खर्च की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी मदन राणा, सतीश धीमान, भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरम सिंह, बीडीओ बंगाणा यशपाल सिंह, एसडीओ आईपीएच हरभजन सिंह, एसडीओ पीडब्यूडी शशि धीमान तथा धनेत ग्राम पंचायत की प्रधान कांता देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
