रोजाना24,ऊना : उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा है कि आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा जारी किए ड्यूटी पास पहले की तरह ही मान्य होंगे तथा उन्हें रिन्यू करवाने की कोई आवश्यकता नहीं है। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन ऊना ने नए पास जारी करने पर भी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है और आवश्यकता के अनुसार नए पास जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में आवागमन पास के साथ पहले की सामान्य रहेगा और इस पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। डीसी ने अपील की कि जो लोग ई-पास बनवाकर ऊना जिला में आ रहे हैं, वह सही तथ्य प्रशासन के सामने रखें। इससे न सिर्फ उनका, बल्कि उनके पूरे परिवार के साथ समाज का भी हित जुड़ा है। इसलिए लोग अपने दायित्व को समझते हुए सही जानकारी पास बनवाने के लिए दें। संदीप कुमार ने कहा कि पास के लिए अन्य दस्तावेजों के साथ-साथ फोटो पहचान पत्र तथा एड्रेस प्रूप भी देना होगा। फोटो पहचान पत्र के रूप में आधिकारिक पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज लगाए जा सकते हैं। ई-पास के लिए आवेदन करते हुए अपने पते से संबंधित दस्तावेज देना अनिवार्य है। आधार कार्ड के दोनों तरफ को स्कैन करके ई-पास के लिए आवेदन करना होगा। ई-पास के लिए covid19epass.hp.gov.in वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए साथ जाने वाले लोगों को भी एक साथ ही आवेदन करना होगा तथा वह अलग-अलग आवेदन न करें।उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी कंप्यूटर के माध्यम से या फिर अपने स्मार्ट फोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल कर आसानी से ई-पास के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लगाकर आवेदन कर सकता है। इसलिए सभी अपना आवेदन स्वयं करें और किसी को भी फीस या किसी भी प्रकार का शुल्क अदा न करें। उन्होंने कहा कि जो लोग कंप्यूटर या फोन पर ई-पास के लिए आवेदन करने में असमर्थ हैं, वह संबंधित एसडीएम या फिर उपायुक्त कार्यालय में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। डीसी ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी आम लोगों की मदद के लिए तत्पर हैं।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
