रोजाना24,कांगड़ाः उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला के धीरा उपमंडल में एक व्यक्ति तथा उसके परिवार के खिलाफ होम क्वारंटीन की उल्लंघना करने पर मामला दर्ज किया गया है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नागरिकों को नियमित तौर पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं इन आदेशों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि कांगड़ा जिला में कोरोना का संक्रमण समाज तक नहीं पहुंच पाए।
उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं वे कृपया आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी नागरिक के पास विदेशों अन्य राज्यों से आए लोगों के बारे में जानकारी हो तो वे टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत प्रधानों तथा पंचायत सचिवों जबकि शहरी क्षेत्रों में निकाय प्रमुखों तथा वार्ड मेंबरों को सूचना देने के लिए कहा गया है और यदि पंचायत प्रधान और पंचायत सचिव, शहरी निकायों के प्रशासनिक मुखिया तथा वार्ड मेंबर सूचना नहीं देंगे तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

