खबरें

एनएसएस कार्य कर्ताओं ने उठाया चौरासी मंदिर परिसर का कचरा.

रोजाना24,चम्बा : राजकीय महाविद्यालय भरमौर के राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना कार्यकर्ताओं के वार्षिक साप्ताहिक शिविर के अंतर्गत आज चौरासी मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया.शिविर में भाग ले रहे स्वयं सेवियों ने इस दौरान लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया.एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.बालक राम ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय के एनएसएस कार्यकर्ता सामाजिक व राष्ट्र निर्माण कार्य में अपनी भूमिका से लोगों को प्रभावित कर रहे हैं.उनहोंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपादा,दुर्घटना, अथवा स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता पर एनएसएस कार्यकर्ता तत्काल पहुंच जाते हैं.उन्होंने कहा कि इस साप्ताहिक शिविर में हर रोज कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर नई जानकारी प्रदान की जा रही है.