रोजाना24,ऊना 10 मई : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमित ठीक होने के तीन माह के बाद अपना वैक्सीनेशन करवाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन्स के मुताबिक कोरोना संक्रमित का तीन माह के बाद ही टीकाकरण होना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति पहली डोज लेने के उपरांत कोरोना से संक्रमित हो जाता है तो उसे भी तीन माह के अंतराल पर दूसरी खुराक दी जानी चाहिए। सीएमओ ने बताया कि 18-44 वर्ष की आयुवर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण 15 मई के बाद शुरू होने की उम्मीद है। अभी तक इस आयुवर्ग के लिए वैक्सीन की सप्लाई जिला में नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि 15 मई तक जिला में वैक्सीन आ जाएगी। उन्होंने बताया कि 9 मई तक जिला में कुल 1,32,166 कोविड वैक्सीन दी जा चुकी हैं, जिसमें से 1,24,375 डोज आम जनता को दी गई हैं तथा 34,255 व्यक्तियों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। डॉ. रमण शर्मा ने कहा कि कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है तथा सभी को टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन कोरोना वायरस से बचने में कारगर है। वैक्सीनेशन के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार आवश्यक है। सभी को मास्क का प्रयोग करना चाहिए, उचित दूरी का ध्यान रखना चाहिए और हाथों को बार-बार साफ करना चाहिए। सीएमओ ने कहा कि इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर हम कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

