रोजाना24,चम्बा, 31 मार्च : उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि समूचे जिले में शहरी क्षेत्र के साथ लगते अर्ध शहरी क्षेत्रों में भी जगह-जगह फैंके गए कूड़े कचरे को निकालने के लिए एक विशेष मुहिम चलाई जाए। इसमें संबंधित पंचायतों के पंचायती राज्य प्रतिनिधि भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उपायुक्त डीसी राणा ने यह बात आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने ये भी कहा कि नगर परिषद चंबा के तहत सुल्तानपुर वार्ड में सीवरेज सुविधा के लिए बनने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य भी जल्द शुरू किया जाए।
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में कूड़े कचरे के निस्तारण की बहुत बड़ी समस्या है। नगर निकाय यूजर चार्ज बढ़ाने और उसे पूरी तरह से एकत्रित करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए ताकि जहां लोगों को सभी बुनियादी सहूलतें उपलब्ध हों, वहीं नगर निकाय की आमदनी में भी बढ़ोतरी दर्ज हो सके।
डीसी राणा ने कहा कि यह संबंधित नगर निकाय की जिम्मेदारी है कि वह अपने नागरिकों को बुनियादी जरूरतों से जुड़ी सुविधाएं मुहैया करे। लेकिन इसी के साथ लोगों का भी यह दायित्व है कि वे इन सुविधाओं के बदले जो यूजर चार्ज तय किए जाते हैं उन्हें समय पर अदा करें।
उपायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे इस संबंध में नियमित निगरानी सुनिश्चित बनाए। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने की दिशा में भी कारगर कदम उठाने के लिए कहा। वाहनों की पासिंग के समय यह सुनिश्चित किया जाए कि वाहनों में प्रेशर हॉर्न ना हो। इसके अलावा वाहनों पर ब्लो हॉर्न के बजाए केवल नो हॉर्न लिखा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सड़कों पर वाहनों की तादाद कई गुणा बढ़ रही है। ऐसे में हॉर्न बजाने से ध्वनि प्रदूषण आम जनजीवन के लिए बड़ा दुष्प्रभाव ला रहा है।
उपायुक्त ने कुरांह स्थित कूड़ा कचरा प्रबंधन केंद्र में ऑटोमेटिक बायो कंपोस्टर की जल्द स्थापना को लेकर निर्देश दिए कि अगले एक महीने के भीतर ऑटोमेटिक बायो कंपोस्टर का संचालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को भी कहा कि विभाग एक ऐसी कार्य योजना जल्द तैयार करे जिसके तहत पॉलिथीन का प्रयोग करके किसी एक सड़क को मॉडल सड़क के तौर पर पक्का किया जा सके। बैठक में सहायक आयुक्त राम प्रसाद के अलावा समिति से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
