रोजाना24, ऊना,15 मार्च : हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा प्रदेश के युवाओं को लिए कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक व पात्र उम्मीदवार 31 मार्च तक कौशल विकास निगम की वेबसाईट www.hpkvn.in पर आवेदन कर सकते है। यह जानकारी देते हुए कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक आशा संधल ने बताया कि यह प्रतियोगिता 23 विभिन्न कौशल श्रेणियों के लिए आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतियोगी की जन्म तिथि 1 जनवरी, 1999 अथवा उनके पश्चात की होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विजेता की घोषणा क्षेत्रवार की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 10 हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 5 हजार जबकि तृतीय स्थान हासिल करने वाले को दो हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कौशल विकास निगम के हेल्पलाईन नंबर 0177-2623383 पर अथवा निगम की वेबसाईट पर संपर्क किया जा सकता है।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

