रोजाना24,चम्बा 1 फरवरी : जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर आज बचत भवन में बुलाई गई बैठक में गणपूर्ति पूरी ना होने के चलते उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने निर्वाचन को स्थगित कर दिया। अब जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 2 फरवरी को सुबह 11 बजे बचत भवन में जिला परिषद सदस्यों की बैठक का दोबारा आयोजन होगा। जिला पंचायत अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद महेश चंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के नियम 86 अनुसरण और हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 90 के अधीन जो बैठक आज बुलाई गई थी उसे निर्धारित समय अवधि में गणपूर्ति अभाव के कारण उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्थगित कर दिया गया। अब ये बैठक 2 फरवरी को दोबारा उपायुक्त की अध्यक्षता में होगी। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपसवाल भी मौजूद थे।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

