रोजाना24,ऊना ः भर्ती निर्देशक सतीश कुमार, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए मंडी के पड्डल मैदान में 6 से 14 अक्तूबर तक आयोजित की जाने वाली सेना की खुली भर्ती को कोविड-19 के दृष्टिगत कुछ महीनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह भर्ती सैनिक तकनीकी, सैनिक तकनीकी (एविएशन), सैनिक तकनीकी (गोला बारुद परीक्षक) और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग सहयोगी) के पदों के लिए आयोजित की जानी थी। उन्होंने बताया कि इस भर्ती का जब भी आयोजन किया जाएगा तो उसके लिए पुनः रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जो अभ्यार्थी 20 सितंबर तक अपना पंजीकरण करवा लेगें केवल उन अभ्यर्थियों को ही भर्ती में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यार्थियों का आहवान किया कि वे इस भर्ती में भाग लेने के लिए 20 सितंबर, 2020 तक सेना की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करना सुनिश्चित कर लें। उन्होंने बताया कि सेना मुख्यालय और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा खुली भर्ती के आयोजन का आदेश मिलते ही सेना की वेबसाइट के माध्यम से भर्ती की तिथि बारे सूचित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना शारीरिक अभ्यास करते रहें क्योंकि अल्प अवधि सूचना में भर्ती की तिथि घोषित हो सकती है।उन्होंने उम्मीदवारों से आग्रह भी किया है कि भर्ती के लिए किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें। दलाल केवल आपको गुमराह कर सकते हैं क्यों कि भर्ती प्रकिया पूरी तरह कम्पूटराईज और पारदर्शी है, इसलिए दलाल इसमें कुछ नही कर सकता है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपनी मेहनत पर विश्वास करें। जाली प्रमाण पत्र लेकर आने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि दौड़ के बाद उम्मीदवारों का शक्तिवर्धक दवाओं के सेवन का परीक्षण भी किया जायेगा और दोषी पाए जाने पर उम्मीदवार का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
