रोजाना24,ऊनाः पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना प्रतिकूल मौसम खतरों से उत्पन्न अनुमानित फसल नुकसान के कारण किसानों के वित्तीय नुकसान की भरपाई करती है। इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार ने ऊना जिले में मौसम आधारित फसल बीमा के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी को अनुमोदित किया है। जिसमें जिला के अंब, गगरेट, हरोली तथा ऊना विकास खंड में आलू की खेती करने वाले सभी किसानों को बीमा करवाने की सुविधा प्रदान की गई है।कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत किसान अपनी स्वेच्छा से बैंक, लोकमित्र केंद्र या बीमा कंपनी से करवा सकते है। आलू का बीमा कराने के लिए किसान को प्रति बीघा 300 रुपए की राशि से बीमा कराने पर 6000 रुपए बीमित राशि होगी, जिसकी कवरेज समय सीमा 1 सितंबर से 30 नवंबर 2020 तक होगी। कंवर ने कहा कि यह बीमा पूर्णत: मौसम आधारित बीमा है, जो कि संदर्भित मौसम स्टेशनों के प्रमाणित आंकड़ों पर आधारित है। इस योजना में सभी प्रकार के दावों का निपटान स्वचालित प्रक्रिया द्वारा किया जाता है जिसके अन्तर्गत मौसम में विभिन्न प्रकार के बदलाव से होने वाले नुकसान को कवर किया जाता है।वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कम वर्षा, अधिक वर्षा, बिन मौसम वर्षा, लगातार वर्षा अथवा शुष्क दिनों, उच्च तापमान या निम्न तापमान जैसे प्रतिकूल मौसम से फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई किसान को इस योजना के माध्यम से की जाती है।उन्होंने कहा कि इस योजना की विशेषता है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी प्रकार का क्लेम करने की आवश्यकता नहीं होती। मौसम से संबंधित आंकड़ा प्राप्त होते ही दावे की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। दावा प्रसंस्करण पूर्णत: टर्म शीट, भुगतान ढांचा तथा योजना के प्रावधानों के अनुसार होता है। जोखिम अवधि के समाप्त होने के 45 दिनों के अंदर सभी मानक दावों पर कार्रवाई की जाती है और भुगतान किया जाता है।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

