रोजाना24,ऊना : प्रदेश सरकार के निर्देशों के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा ई-पास प्रणाली में कुछ बदलाव किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने बताया कि नागरिकों के लिए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया पूर्व की भांति ही रहेगी किंतु पंजीकरण पावती रसीद संबंधित डीसी द्वारा सत्यापन के बाद ही डाउनलोड की जा सकेगी।उन्होंने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी नवीनतम अधिसूचना के तहत क्वारंटाईन आवश्यकताओं में नई श्रेणियां और उप श्रेणियां निर्धारित की गई है। इन श्रेणियों के अंर्तगत पंजीकरण करने वाले लोगों के लिए यात्रा का उद्देश्य बताना होगा, ताकि राज्य में प्रवेश करने पर उन्हें क्वारंटीन को लेकर छूट प्रदान की जा सके।उन्होंने बताया कि पर्यटक श्रेणी के लिए पंजीकरण करने के लिए लोगों को अपनी कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट को अपलोड करना अनिवार्य होगा, तभी उन्हें पर्यटक स्थानों में जाने की अनुमति प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर क्यूआर कोड का उपयोग करके पावती संख्या को स्कैन करने की प्रक्रिया समान रहेगी और अधिकारियों को एक ही प्रारूप में डाटा उपलब्ध होगा।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
