रोजाना24,ऊनाः हिमाचल प्रदेश को ई-पंचायत के लिए देशभर में प्रथम पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस पुरस्कार का श्रेय हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक मेहनतकश व्यक्ति तथा पंचायती राज विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है और राष्ट्रीय स्तर पर भी हिमाचल प्रदेश के कामकाज की सराहना हो रही है, इसीलिए राज्य का डंका आज पूरे देश में बज रहा है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ई-पंचायत के माध्यम से जन्म-मृत्यु पंजीकरण सहित प्रिया सॉफ्टवेयर के तहत आय-व्यय का लेखा जोखा और अन्य सुविधाओं को ऑनलाइन किया गया है। हिमाचल प्रदेश की कुल 3226 पंचायतों को इंटरनेट के माध्यम से ई-पंचायत के माध्यम से जोड़ा गया है तथा जन्म व मृत्यु पंजीकरण को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में लाया गया है। जिसके तहत निर्धारित अवधि के भीतर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यही नहीं मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों को भी ऑनलाइन श्रेणी में लाया गया है।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि ई-पंचायत व्यवस्था से पंचायतों के कामकाज में कुशलता, पारदर्शिता व दक्षता आई है तथा पंचायतों के विभिन्न कार्यों की निगरानी में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम प्रयोग सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में सूचना प्रौद्योगिकी का सफलतापूर्वक उपयोग हिमाचल प्रदेश की उपलब्धि है और देश भर में इस मॉडल की सराहना हो रही है।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
