रोजाना24,ऊना : जिला ऊना में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एनसीआर सहित 17 शहरों से आने वाले व्यक्ति अनिवार्य रुप से संस्थागत क्वांरटीन किए जाएंगे। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने बताया कि दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, फरीदाबाद, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, ठाणे, पुणे, हैदराबाद, थिरुवल्लूर, कोलकाता, हावड़ा, इंदौर, जयपुर, जोधपुर तथा चेंगलपट्टू से आने वाले व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। क्वांरटीन होने के बाद छठे या सातवें दिन उनके कोरोना टेस्ट किए जाएंगे और रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें बाकी की अवधि के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा। डीसी ने कहा कि उपरोक्त शहरों से आने वाले व्यक्ति पेड क्वारंटीन की सुविधा भी ले सकते हैं। ऐसे क्षेत्रों से आने वाले छोटे बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, बीमार व्यक्तियों तथा गर्भवती महिलाओं को होम क्वांरटीन करने का निर्णय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी करेंगे। अनिवार्य सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों तथा 48 घंटे के भीतर अन्य प्रदेशों से जिला ऊना में वापस लौटने वाले व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटीन से छूट रहेगी। अन्य प्रदेशों से जिला ऊना में प्रवेश वैध पास के साथ ही मान्य होगा। उन्होंने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
