रोजाना24,चंबा : उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक भाटिया ने बताया कि अब तक जिले में 4334 लोगों ने 14 दिन की क्वॉरेंटाइन अवधि पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल से लेकर अब तक कुल 8759 लोगों ने चंबा जिला की सीमा में प्रवेश किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान चंबा जिला में 196 व्यक्ति पहुंचे।उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि चंबा जिला में उपलब्ध क्वॉरेंटाइन सुविधाओं में 2982 बिस्तरों की क्षमता मौजूद है। उन्होंने बताया कि जिले में मौजूद क्वॉरेंटाइन सुविधाओं में पेड क्वॉरेंटाइन सुविधाएं भी चिन्हित की गई हैं। जिले में डलहौजी, बनीखेत, बौन्खरी मोड़, नैनीखड्ड, ढूंढियारा, कटोरी बंगला, डगोह, शेरपुर, डलहौजी, बगढार, चूहन, समलेऊ, घटासनी, हटली, थुलेल, परछोड़, चुवाड़ी, त्रिमथ, साडल, सिहुंता,बलाना, बिन्ना, डुग, साहला, बनेट, ककरोटी, गरनोटा, करियां, मैहला, सरोल, सरु, उदयपुर, तड़ोली, चंबा, बैली, भराड़ी, बकरोटा, बैरियां, गुनियाला, ग्रंगड़, ककीरा, मेल, बाथरी, कमलाडा, परेल, चमीणू , भुनाड़, भलेई, सुन्डला, मंजीर, सलूणी, सुरंगानी, बिरवाड़ी, भरमौर, तीसा, भंजराड़ू , लुज और पुरथी में भी क्वॉरेंटाइन की सुविधाएं स्थापित की गई हैं। इनमें 2982 लोगों को क्वॉरेंटाइन करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि इस समय 221 लोग संस्थागत क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं। जबकि 4204 लोग होम क्वॉरेंटाइन हुए।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

