रोजाना24,ऊना : राज्य सरकार में गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं पूर्व जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा तथा गौ सेवा समिति के राज्य अध्यक्ष सुखदेव शास्त्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर गौ सेवा में प्रधान सेवक बन कर उभरे हैं। जिन्होंने पहले राज्य की हर पंजीकृत गौशाला के लिए हर माह हर गौवंश को चारे के लिए 500 रुपए देने की घोषणा की है और अब सरकार की यह घोषणा सड़कों पर बेसहारा गौवंश के लिए वरदान साबित होगी, क्योंकि इससे पहले किसी भी पंजीकृत गौशाला को कोई भी सरकार कोई बड़ी सहायता प्रदान नहीं करती थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गौशालाओं के लिए बिजली बिल कॉमर्शियल से हटाकर अब डॉमेस्टिक कर दिया है, जिसका हर गौशाला कमेटी को फायदा होगा और अब पहले की तुलना में गौशालाओं का बिजली का बिल कम होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हर पंजीकृत गौशाला कमेटियां प्रदेश सरकार का इस फैसले के लिए आभार प्रकट कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 90 दिनों का जो बेहसारा गौ वंश को संरक्षण देने एजेंडा रखा है, वह किसानों के हित में है। अब तीन माह के भीतर सरकार सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश को संरक्षण देगी। इससे किसानों की फसलों का नुकसान होने से बचेगा और सड़क हादसे भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में राज्य में अधिकतर गौवंश को संरक्षण मिला है और सरकार ने अपनी हर कैबिनेट बैठक में गौवंश के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रदेश की जनता इसके लिए सीएम जयराम ठाकुर एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर का आभार प्रकट करते हैं।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

