रोजाना24,चम्बा (भरमौर) : भरमौर तहसील में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए डिपुओं को सम्भल रही दि भरमौर तहसील विपणन एवं वितरण संघ समिति के भरमौर मुख्यालय स्थित दो डिपो संचालकों हरनाम सिंह व राम शरण कपूर ने क्रमश:अपने स्वास्थ्य व निजि कारणों से डिपो की सेवाओं से सेवा निवृत्ति ले ली है.गत दिवस संघ की बैठक में उन्होंने अपने त्याग पत्र समिति अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत कर दिए.
समिति संघ के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा कि डिपो काऊंटर नम्बर एक व तीन के संचालकों ने त्याग पत्र दिए है.दोनों डिपो संचालकों से त्याग पत्र के पीछे सम्भावित वजह दबाव या प्रताड़ना केेे बारे में भी पूूछा गया था लेकिन दोनों ने इससे इंकार किया है.उन्होंने कहा कि व्यवस्था को सम्भालने के लिए कुछ दिनों के लिए अस्थाई व्यवस्था से काम चलाया जाएगा.लोगों को राशन लेने के लिए दिक्कत नहीं आने दी जाएगी.उन्होंने कहा कि शीघ्र ही खाली पदों को भरने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा जो इन डिपुओं के पद भरेगी.
सूत्र बताते हैं कि त्याग पत्र देने का मामला जैसा दिख रहा है वास्तव में लोग इसे उतना सीधा मान नहीं रहे हैं.हरनाम सिंह पिछले 23 वर्षों से व राम शरण 10 वर्षों से डिपो सम्भाल रहे हैं.राम शरण ग्राम पंचायत भरमौर के पूर्व प्रधान शिव चरण कपूर के भाई हैं और शिवचरण व विधायक केे तल्ख सम्बंधों से यहां के लोग भली भांति परिचित हैैैंं।वैसे भी रामशरण केे पास कोई अन्य रोजगार भी नहीं है.।जिस कारण लोग त्यागपत्रोंं की बताई जा रही वजह को पचा नहीं पा रहेे हैैं।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

