रोजाना24,ऊनाः प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में मुख्यमंंत्री आवास योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अन्तर्गत बीपीएल सूची में शामिल अति निर्धन परिवारों को गृह निर्माण हेतू डेढ़ लाख रूपये की राशि प्रदान की जाती है। यह जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी ऊना यशपाल सिंह ने बताया कि विकास खंड ऊना के तहत इस वर्ष 11 गृह निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें 9 सामान्य श्रेणी के लिए जबकि दो अनुसूचित जाति के लिए लक्षित हैं।बीडीओ यशपाल सिंह ने बताया कि उनके द्वारा ग्राम सभाओं में अनुमोदित लाभार्थियों की सूची का मौका स्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया तथा उसके उपरांत अत्यन्त निर्धन पात्र लाभार्थियों का मुख्यमंत्री आवास योजना के अतंर्गत चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बटूही और भटोली की दो अति निर्धन परिवारों के घर जाकर उन्होंने निरीक्षण किया और उन्हें इस सूची में शामिल किया गया है। बटूही से संबंधित परिवार एक छोटे से घर में अपने बच्चों और पशुओं के साथ बड़ी मुश्किल से गुजर-बसर कर रहा है। यह परिवार एक ही कमरे का रहने, खाना बनाने और पशुओं के लिए प्रयोग करता है। भटोली से संबंधित बेसहारा महिला भी अत्यंत गरीब है। इनका पति लगभग 6 वर्ष पूर्व घर से निकला था पर वापिस नही लौटा। वह भी स्वयं अपना और बच्चों का पालन-पोषण बड़ी मुश्किल से कर रही है। चयनित लाभार्थियों ने सरकार की इस योजना में शामिल होने पर आभार जताया है।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

