रोजाना24,ऊना : अनुसूचित जाति व गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले पशु पालक परिवारों को सरकार की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी पर फीड प्रदान की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप-निदेशक पशु पालन विभाग ऊना डॉ. जय सिंह सेन ने कहा कि गर्भित गाय व भैंसों के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर 270-270 किलो प्रेगनेंसी व मेंटेनेंस फीड प्रति परिवार प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला ऊना के अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले 294 परिवारों को 18 लाख कीमत की 793.66 क्विंटल प्रेगनेंसी फीड प्रदान की जाएगी। इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले 1078 पशु पालक परिवारों को 66 लाख रुपए कीमत की 2912.70 क्विंटल मेंटेंनेंस फीड प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य गर्भित गाय व भैंसों के स्वास्थ्य की देखभाल में मदद करना है, ताकि पशु पालक लाभान्वित हो सकें। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक पशु पालक जल्द से जल्द नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क कर सकते हैं।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

