रोजाना24,ऊना : खनन विभाग ने शुक्रवार देर शाम हरोली उपमंडल के तहत बाथू, बाथड़ी व गोंदपुर के आसपास विभिन्न खनन क्षेत्रों में अवैध खनन के लिए दबिश दी। इस मौके पर जिला खनन अधिकारी परमजीत सिंह की अगुवाई में निरीक्षण दल ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए तीन वाहनों के पास गलत पारगमन फार्म और ऑवरलोडिड खनन सामग्री ले जाने के चलते मौके पर ही चालान करके 20 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया। इस अवसर पर जिला खनन अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन द्वारा खनन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने पट्टा धारकों को चेतावनी देते हुए बताया कि जेसीबी व पॉकलेन से खड्डों से रेत-बजरी नहीं निकाली जा सकता क्योंकि यह गैर-कानूनी है। इसके अलावा ऑवरलोडिंग भी वर्जित है। उन्होंने पट्टा धारकों को कहा कि वे नियमों के दायरे में रहकर ही खनन गतिविधियों का संचालन करें। उन्होंने कहा कि खनन सामग्री की ऑवरलोडिंग बिल्कुल न की जाए और पारगमन फार्म सही समय व दिनांक अंकित की जाए। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालें के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और गाड़ियां भी जब्त की जा सकती हैं।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
