रोजाना24,ऊना : ग्राम पंचायत गगरेट के वार्ड नंबर 7 को जिला ऊना के कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची से बाहर करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं और अब गगरेट ग्राम पंचायत में प्रातः 7 बजे से 3 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने बताया कि 2 मई को गगरेट से अन्य राज्य में गए व्यक्ति की 6 मई के दिन कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई थी। जिसके उपरांत गगरेट ग्राम पंचायत को हॉटस्पॉट क्षेत्र में शामिल किया गया था। उन्होंने बताया कि तदोपरांत कोविड-19 संक्रमित रोगियों के संपर्क में आए सभी लोगों की निगरानी व टेस्ट करने के उपरांत 21 दिन तक इस इलाके में कोरोना संक्रमण का कोई केस सामने नहीं आया है। डीसी ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों जैसे सामाजिक दूरी बनाए रखना, हाथों को बार-बार धोना, मास्क लगाना इत्यादि की अनुपालना पूर्व की भांति सुनिश्चित करनी होगी।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
