रोजाना24,चम्बाः क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने कहा है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए परिवहन विभाग पूरी तरह से सतर्क है। वर्तमान में प्रदेश भर सहित जिला चम्बा में बस परिवहन सेवाएं पूर्ण रूप से बंद हैं। लेकिन विभाग द्वारा सेवाएं आरंभ होने के बाद बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। सभी बस चालकों एवं परिचालकों में मास्क वितरित किए जाएंगे। साथ ही गंतव्यों पर जाने से पूर्व बसों को सैनिटाइज भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले भर में स्पेयर पार्ट्स, वाहन मकैनिक एवं हाइवे पर ढाबे खोल दिए गए हैं। सभी को विशेष एहतियात बरतने को कहा गया है। जिले की सड़कों पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही सुचारू है। सभी प्रकार के वाहनों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोरोना के संक्रमण का अंदेशा न रहे। उन्होंने ये भी बताया कि परिवहन विभाग के कार्यालय के बाहर भी हाथ धोने के पर्याप्त संसाधन स्थापित किए गए हैं। हाथ धोने के बाद ही लोगों को कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। कोरोना वायरस से जंग जीतना आसान नहीं है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना होगा। साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा और शारीरिक दूरी भी कायम करनी होगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन के आदेशों की अनुपालना करने का भी आह्वान किया।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
