रोजाना24कांगड़ाः उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने आज यहां जानकारी देते हुये बताया कि बाहरी राज्यों सें कांगड़ा में आने के इच्छुक हिमाचली ऑनलाईन यात्रा परमिट प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यात्रा परमिट प्राप्त करने के लिये बेबसाईट https://hpkangra-nic-in/curfewpass पर जाकर अपना व्यक्तिगत विवरण भर कर यात्रा परमिट हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह परमिट कांगड़ा के बाहर फसें लोगों के लिये हैं जो वापिस अपने घर आना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से आवेदक को एक पीले रंग का यात्रा परमिट मिलेगा जिसे वे अपने फोन पर सेव कर लें। इस परमिट को उन्हें कांगड़ा सीमा के पुलिस बैरियर पर दिखाना होगा।
उपायुक्त ने बताया कि पीले रंग का यात्रा परमिट आपके ईमेल पर भी आ जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर आपके साथ अगर कोई अन्य व्यक्ति भी आ रहा है तो उसका यात्रा परमिट भी इसी प्रक्रिया से अलग से बनाएं। बाहरी राज्यों से जिला कांगड़ा में आने वाले हर व्यक्ति को पीले रंग का यात्रा परमिट दिखाना जरुरी है। यदि बाहरी राज्यों से आया कोई व्यक्ति बिना पीला यात्रा परमिट बनवाएं जिला कांगड़ा की सीमा पर पहुँच जाता है (चाहे उसके पास किसी जिला मजिस्ट्रेट का कर्फ्यू पास भी हो) तो उसे ऊपर दी गई प्रक्रिया पूर्ण करके पंजीकरण करने के बाद ही पुलिस द्वारा सीमा के अंदर आने दिया जाएगा।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

