Site icon रोजाना 24

पूर्व मुख्यमंत्री की हजामत कर रहे विधायक, जानें कौन हैं यह पिता पुत्र.

रोजाना24 : सोशल मीडिया में आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की हजामत करते उनके बेटे विक्रमादित्या सिंह का फोटो खूब वायरल हो रहा है.

शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्या सिंह ने अपने फेसबुक वाल पर यह फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि “आज कुछ नया सीखा” कोरोना वायरस से बचाव के लिए संदेश देते हुए उन्हने लिखा है कि “घर पर रहें,सुरक्षित रहें” हारेगा कोरोना जीतेगा इंडिया.

विक्रमादित्या सिंह सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं.लेकिन आज पिता की सेवा करते चित्र से उन्होंने अपने फॉलोअर को काफी भावुक किया है.हजारों लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Advertisement
Exit mobile version