रोजाना24ः चंबा के विधायक पवन नैयर 5 अप्रैल को चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत तीन जगहों पर जरूरतमंदों को राशन वितरित करेंगे। पवन नैयर ने आज बताया कि 5 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे गेट, 12 बजे औड़ा जबकि 1 बजे खजियार में लोगों में सभी आवश्यक खाद्य वस्तुएं वितरित की जाएंगी। खाद्य वस्तुओं के वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चत किया जाएगा। राशन की यह किटें 15 दिनों की जरूरत के अनुरूप तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 100 परिवारों को यह मदद दी जा रही है। चंबा विधानसभा क्षेत्र के सभी गरीब और जरूरतमंदों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 10 हजार मास्क की आपूर्ति करने का भी ऑर्डर दे दिया गया है। बहुत जल्द यह मास्क चंबा पहुंचने वाले हैं जिन्हें लोगों में वितरित किया जाएगा ताकि वे कोरोना वायरस संक्रमण से अपना बचाव कर सकें। पवन नैयर ने यह भी बताया कि जल्द ही चंबा अस्पताल को वह एक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस वाहन देंगे ताकि रोगियों को एंबुलेंस की बेहतरीन सहूलियत मिल सके। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना वायरस के बचाव से जुड़ी सभी एहतियातों का पूरी तरह से पालन करें। राज्य सरकार स्थिति पर निरंतर निगरानी रख रही है। उन्होंने लोगों से यह आग्रह भी किया कि वे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग करें ताकि इस महामारी का हम प्रभावी तरीके से मुकाबला करने में कामयाब हो सकें।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
