रोजाना24,शिमला : हिमाचल प्रदेश के बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज अब अपने न्यूरो सर्जरी विभाग के भी प्रमुख बन गए हैं.

बतौर वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज अब तक संस्थान की व्यवस्थाएं सम्भाल रहे हैं.लेकिन अब अपने विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी भी उनके कंधे पर आ गई है.जाहिर है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेषज्ञता को भी उनकी पारखी नजरों से गुजरना होगा.

बहरहाल डॉ जनक राज व उनके परिजनों के पास पास शुभकामना संदेशों की भरमार लगी है.डॉ जनकराज ने कहा कि उनको मिली हर जिम्मेदारी का वे ईमानदारी से निर्वहन करेंगे.

Advertisement

जनजातीय क्षेत्र भरमौर से सम्बंध रखने वाले डॉ जनक राज छोटी आयु में ही अपनी प्रतिभा व मेहनत के बल पर आज काफी सम्मानित औहदों तक पहुंच चुके हैं.बड़े संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक या हेड ऑफ डिपार्टमेंट का नाम लेते ही मन में ऐसे व्यक्ति की छवि अवतरित होती है जो 55-56 वर्ष की आयु के आसपास हो और सेवानिवृति