रोजाना24,चम्बा : हि प्र सरकार ने आज भरमौर में जलशक्ति विभाग का मंडल बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है.

अधिसूचना के अनुसार भरमौर में एक मंडल तीन उपमंडल भरमौर,होली व धरवाला और 09 सेक्शन बनाई गई हैं.जलशक्ति उपमंडल भरमौर के अंतर्गत भरमौर,लाहल व पालन-पूलन सेक्शन होंगी.होली उपमंडल के अंतर्गत न्याग्रां,होली व गरोला सेक्शन होंगी जबकि धरवाला उपमंडल के तहत धरवाला,मैहला व गैहरा सैक्शन बनायी गयी हैं.

नया मंडल खुलने पर यहां नया स्टाफ भी तैनात किया जाएगा जिसमें जलशक्ति मंडल भरमौर में 01 पद अधिशाषी अभियंता का आर एंड पी नियमों के तहत,01 पद ड्राफ्ट्समैन पदोन्नत आधार,01 पद कनिष्ठ ड्राफ्टसमैन कंट्रैक्ट आधार,01 पद वरिष्ठ सहायक पदोन्नत आधार,02 पद जेओए (आईटी) कंट्रैक्ट आधार पर,एक पद स्टैनो,एक पद चालक व दो पद चपरासी के भरे जाएंगे.

Advertisement

जल शक्ति उप मॉडल होली में एक पद सहायक अभियंता,एक पद जेओए (आईटी),एक पद सर्वेयर व एक पद चपरासी का भरा जाएगा.

भरमौर विस क्षेत्र में जलशक्ति विभाग का नया मंडल व होली उपमंडल बनने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है.लोगों का मानना है कि अब पानी की समस्याओं के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा.क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई की बेहतर योजनाओं को शीघ्र कार्यान्वित किया जा सकेगा.