रोजाना24,चम्बा : चम्बा जिला मुख्यालय में पुलिस ने अपने ही विभाग को दागदार करने वाले कर्मचारी के विरुद्ध धोखाधड़़ी का मामला दर्ज किया है. जगदीश कुमार (जग्गी) जो पुलिस विभाग मे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप मे पुलिस लाइन चंबा तैनात है, के खिलाफ नौकरी दिलाने व उच्च अधिकारियों के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने पर पुलिस थाना सदर चंबा मे भारतीय दंड सहिन्ता की धारा 420 के अंतर्गत दो अभियोग दर्ज किए गए हैं व कानूनी कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है । पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के कुछ अन्य शिकायतपत्र भी प्राप्त हुए हैं जिनके बारे मे भी छानबीन जारी है । पुलिस ने लोगों से अपील की है कि उपरोक्त कर्मचारी ने अगर किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी इस प्रकार की ठगी की है तो वह पुलिस को अपनी शिकायत दे सकते हैं । इसके अलावा भविष्य मे इस प्रकार के लोगों से सावधान रहें तथा अगर किसी के साथ इस प्रकार की कोई घटना होती है या होने का पता चलता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

