Site icon रोजाना 24

सरकार के विरुद्ध मुखर एबीवीपी की चुवाड़ी इकाई ने बनाई रणनीति.

रोजाना24,चम्बा : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई चुवाडी द्वारा इकाई बैठक का आयोजन किया गया इसमें आगमी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई.जिसमें मुख्य रूप से चंबा-कांगड़ा विभाग संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर जी, जिला संगठन मंत्री अमन कुमार राणा जी और इकाई के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.बैठक में पूर्व में हुए कार्यक्रम व गतिविधियओं की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई.

एबीवीपी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हिमाचल विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम एवं पुनर्मूल्यांकन के परिणामों को तुरंत घोषित किया जाए। छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं.कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और इक्डोल में की गई फ़ीस वृद्धि वापस ली जाए.विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग पर भर्ती बंद की जाए.

प्रध्यापकों के रिक्त पदों को जल्दी से जल्दी भरे जाएं.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ने सरकार को चेतावनी दी है कि उक्त मांगों को लेकर परिषद प्रदेश व्यापी आंदोलन खड़ा करेगी। 11 फ़रवरी को प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 12 फ़रवरी को इकाई स्तर पर धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। 14 फरवरी को डीसी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 17,18 को सांकेतिक भूख हड़ताल व 20 फरवरी को कक्षाओं के बहिष्कार किया जाएगा विद्यार्थी परिषद का कहना था कि विद्यार्थी परिषद  वर्तमान सरकार से उपरोक्त मांगों पर अविलंब समाधान की आशा करती हैं  यदि विद्यार्थी परिषद की मांगों को जल्दी से पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए भी तैयार रहेगी.

Advertisement
Exit mobile version