Site icon रोजाना 24

गौसदन लाहल के संचालन पर उठी अंगुलियां,शिवभूमि सेवादल ने मांगी जिम्मेदारी.

रोजाना24,चम्बा : शिव भूमि सेवा दल खड़ामुख की सामान्य बैठक का आयोजन आज वन्य प्राणी चेतना भवन लाहल में किया गया.बैठक की अध्यक्षता सेवा दल अध्यक्ष संजीव कुमार ने की.बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बे सहारा पशुओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भरमौर क्षेत्र में दर्जनों बे सहारा पशु घूम रहे हैं जबकि प्रशासन द्वारा संचालित गौ सदन उन्हें आश्रय नहीं दे रहा.जिस कारण यह गौ वंश ठंड से ठिटुर भी रहा है किसानों बागवानों को भी नुक्सान पहुंचा रहा है.सेवा दल ने कहा कि उनका संगठन इस गौ सदन के संचालन का कार्य स्वयं सम्भालेगा.गौ सदन का संचालन वह कैसे प्राप्त करेगा इस बारे में स्थिति साफ नहीं हुई है.

इस दौरान सेवा दल ने कुठेड़ जलविद्युत परियोजना निर्माण कार्य से प्रभावित गांवों के हितों की रक्षा के लिए कमेटी गठित कर रणनीति तैयार करने का फैसला किया.वहीं सेवा दल ने गांव गांव जाकर लोगों को उनके मौलिक अधिकारों से अवगत करवाने का भी निर्णय लिया.

संजीव कुमार ने कहा कि डिबकेश्वर महादेव में आयोजित किए जाने वाले वार्षिक नुआले के लिए कमेटी तैयारी कर रही है.

Advertisement

इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा दल के लिए कार्यालय निर्माण के लिए भूमि मिल गई है स्थानीय निवासी राजकुमार ने शिव भूमि सेवा दल के कार्यालय के लिए भूमि दान की है जिसके लिए सब सदस्यों ने उनका आभार प्रकट किया.

Exit mobile version