उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा मार्ग पर मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है और क्षतिग्रस्त ट्रैक को बहाल करने के लिए बनाए जा रहे वैकल्पिक मार्ग का लगभग 90% कार्य पूरा हो चुका है।

DC मुकेश रेपसवाल के अनुसार मणिमहेश खड्ड पर चार नए पुलों का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जिन्हें जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा वैकल्पिक ट्रैक और कच्चे मार्गों की मरम्मत भी वन विभाग के सहयोग से की जा रही है, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी हो सकें।

सबसे बड़ी चुनौती फिलहाल NH-154 को यात्रा योग्य बनाना है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान प्रतिदिन करीब 8 से 10 हजार वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, इसलिए सड़क की बहाली अत्यंत आवश्यक है। पेयजल, स्वच्छता और अन्य क्षतिग्रस्त सुविधाओं की मरम्मत का कार्य भी तेजी से जारी है।

⚠️ DC मुकेश रेपसवाल ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष कुगती परिक्रमा मार्ग आम श्रद्धालुओं के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल पारंपरिक धार्मिक कारणों से जाने वाले सीमित लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। निजी या सामान्य यात्रियों से इस मार्ग का उपयोग न करने की अपील की गई है।

📲 इस बार ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण किसी भी श्रद्धालु को यात्रा मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही NDRF, SDRF और पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

#ManimaheshYatra #Chamba #DCChamba #Himachal #rozana24